बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की पुलिस ने बुधवार को अवैध शस्त्र खिलाफ कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस को दो अवैध चाकू व एक अवैध तमंचा मय एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं। अवैध शराब की बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस को 313.75 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाने में सात मुकदमे दर्ज है। जुआरियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को 1730 रूपए बरामद हुए है। आरोपी के खिलाफ थाने में तीन मुकदमे दर्ज है। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही के अंतर्गत 306 वाहनों का ई-चालान किया गया और 54,000/- रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। 170 बीएनएसएस के अंतर्गत 31 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। 126/135 बीएसएसएस के अंतर्गत 59 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई हुई। वहीं विवेचना के संबंध में चलाए गए अभियान के अंतर्गत 103 विवेचनाओं का मौके पर निस्तारण किया गया।



