बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की पुलिस ने शुक्रवार को अवैध शस्त्र खिलाफ कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस को दो अवैध चाकू बरामद हुए है। आरोपियों के खिलाफ थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं। अवैध शराब की बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस को 14.5 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाने में तीन मुकदमे दर्ज है। जुआरियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को 1980 रूपए बरामद हुए है। आरोपी के खिलाफ थाने में तीन मुकदमे दर्ज है। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही के अंतर्गत 350 वाहनों का ई-चालान किया गया और 73,900/- रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। 170 बीएनएसएस के अंतर्गत 36 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। 126/135 बीएसएसएस के अंतर्गत 79 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई हुई। वहीं विवेचना के संबंध में चलाए गए अभियान के अंतर्गत 45 विवेचनाओं का मौके पर निस्तारण किया गया।
03/04/2026: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर
RELATED ARTICLES



