बुलंदशहर, डेस्क (जययात्रा): जनपद बुलंदशहर की पुलिस ने सोमवार को अवैध शस्त्र खिलाफ कार्यवाही करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को एक अवैध तमँचा मय एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ थाने में एक मुकदमा दर्ज हैं। अवैध शराब की बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को 9 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज है। मादक दृव्य के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस को 300 नशीली गोलियां बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही के अंतर्गत 625 वाहनों का ई-चालान किया गया और 32,500/- रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। 170 बीएनएसएस के अंतर्गत 15 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। 126/135 बीएसएसएस के अंतर्गत 67 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई हुई। वहीं विवेचना के संबंध में चलाए गए अभियान के अंतर्गत 18 विवेचनाओं का मौके पर निस्तारण किया गया। 04 वांछित/वारंटी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई।
09/02/2026: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर
RELATED ARTICLES



