बुलंदशहर, डेस्क (जययात्रा): जनपद बुलंदशहर की पुलिस ने मंगलवार को अवैध शस्त्र के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को एक तमंचा मय एक जिन्दा कारतूस व चार अवैध चाकू बरामद हुए है जिनके खिलाफ थानों में पांच मुकदमे पंजीकृत है। अवैध शराब की बिक्री / निष्कर्षण / परिवहन के विरुद्ध कार्रवाही करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 59.75 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ 13 मुकदमे पंजीकृत हैं। जुआरियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को 1250 रूपए बरामद हुए है। आरोपी के खिलाफ थाने में पांच मुकदमे दर्ज है। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही के अंतर्गत 778 वाहनों का ई-चालान किया गया और 78,500/- रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। 170 बीएनएसएस के अंतर्गत 32 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। 126/135 बीएसएसएस के अंतर्गत 45 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई हुई। वहीं विवेचना के संबंध में चलाए गए अभियान के अंतर्गत 35 विवेचनाओं का मौके पर निस्तारण किया गया। 50 वांछित/वारंटी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबर09/09/2025: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर



