बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण का दायरा बढ़ाते हुए 14 और गांवों को शामिल किया गया हैं। सोमवार को कैबिनेट की बैठक में यह फैसला हुआ।
बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण का गठन 21 अगस्त 1987 में किया गया। दिसंबर 1992 में विकास प्राधिकरण सीमा में तहसील बुलंदशहर के खुर्जा व सिकंदराबाद नगर पालिका क्षेत्र के 119 गांवों को इसमें शामिल किया गया। जून 1998 में जहांगीराबाद नगर पालिका परिषद के क्षेत्र, तहसील अनूपशहर के पांच गांव और बुलंदशहर के एक गांव को प्राधिकरण सीमा में शामिल किया गया। प्राधिकरण सीमा में अब और 14 गांवों को शामिल करने का फैसला किया गया हैं।
बुलंदशहर-खुर्जा प्राधिकरण सीमा में 14 और गांव
RELATED ARTICLES



