बुलंदशहर, डेस्क (जययात्रा): जनपद बुलंदशहर की पुलिस ने सोमवार को अवैध शस्त्र के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को चार अवैध तमंचे मय तीन जिन्दा व एक खोखा कारतूस तथा एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ थाने में चार मुकदमे दर्ज है। जुआरियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस को 210 रुपए बरामद हुए है। आरोपी के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही के अंतर्गत 907 वाहनों का ई-चालान किया गया और 31,500/- रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। 170 बीएनएसएस के अंतर्गत 23 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। 126/135 बीएसएसएस के अंतर्गत 77 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई हुई। वहीं विवेचना के संबंध में चलाए गए अभियान के अंतर्गत 59 विवेचनाओं का मौके पर निस्तारण किया गया। छह वांछित/वारंटी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई।
15/12/2025: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर
RELATED ARTICLES



