Saturday, March 21, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरमौते के 15 दिन बाद विवाहिता का शव कब्र खोदकर बाहर निकाला

मौते के 15 दिन बाद विवाहिता का शव कब्र खोदकर बाहर निकाला


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद की पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत के मामले में गुरुवार को मृतका का शव खोदकर बाहर निकाला। मृतका के परिजनो ने कार्यवाही की मांग की जिसके बाद अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्यवाही की गई हैं।
आपको बता दें कि दिल्ली की रहने वाली शबनम का निकाह बुलंदशहर जिले के थाना सिकंदराबाद के एक युवक के साथ हुआ था। बीते 15 दिन पहले विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी जिसके बाद शव का दफिना कर दिया था। विवाहिता के परिजनों ने मामले में शिकायत कर कार्यवाही की मांग की थी। मौत के 15 दिनों बाद अधिकारियों ने मामले की जांच के लिए विवाहिता के शव को कब्र खोदकर बाहर निकाला। पुलिस जांच में जुटी हुई हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments