Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरजनवरी माह में 164 खोए मोबाइल फोन बरामद, कीमत करीब 45 लाख...

जनवरी माह में 164 खोए मोबाइल फोन बरामद, कीमत करीब 45 लाख रुपये


बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता और तकनीकी दक्षता का शानदार उदाहरण पेश किया है। माह जनवरी 2026 के दौरान पुलिस ने खोए हुए 164 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 45 लाख रुपये बताई जा रही है।
यह सफलता जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे खोया-पाया मोबाइल रिकवरी अभियान के तहत हासिल हुई है। पुलिस ने आधुनिक तकनीक, सर्विलांस और साइबर सेल की मदद से अलग-अलग स्थानों से इन मोबाइल फोनों को ट्रेस कर बरामद किया। मोबाइल वापस पाकर स्वामियों के चेहरे खिल उठे। कई लोगों ने कहा कि मोबाइल में उनके महत्वपूर्ण दस्तावेज, निजी डाटा और यादें थीं, जिनके वापस मिलने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी थी। मोबाइल पाकर सभी स्वामियों ने बुलंदशहर पुलिस का आभार जताया और पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments