बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव कन्हैर से 19 वर्षीय छात्र विकास मीणा के अचानक लापता हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है। छात्र पिछले दो दिनों से घर से गायब है, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
परिजनों के अनुसार, विकास मीणा घर से किसी काम के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। बेटे के लापता होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की सूचना मिलते ही अहमदगढ़ थाना पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर कई टीमों का गठन किया है, जो संभावित स्थानों पर युवक की तलाश में जुटी हैं। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही किशोर को बरामद कर लिया जाएगा।
दो दिन से लापता 19 वर्षीय छात्रा, जांच जारी
RELATED ARTICLES



