Sunday, April 12, 2026
HomeFeaturedSALEMPUR NEWS || सलैमपुर खबरअज्ञात वाहन की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सलेमपुर क्षेत्र के गांव चिट्टा के पास गुरुवार के देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान 23 वर्षीय तुषार के रूप में हुई है। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments