बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): ऑपरेशन क्लीन अभियान के अंतर्गत बुलंदशहर जिले के थाना डिबाई परिसर में बुधवार को एमवी एक्ट/लावारिस में दाखिल 14 चार पहिया व 26 दो पहिया वाहन की नीलामी कराई गई जिसमें से एक बोलीदाता द्वारा सर्वाधिक बोली 5.32 लाख रुपए की लगायी गई जो नीलामी उनके पक्ष में छोड़ी गयी।
आपको बता दें कि ऑपरेशन क्लीन अभियान के अंतर्गत बुधवार को थाना डिबाई परिसर में प्रभारी निरीक्षक रविरतन सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी डिबाई शोभित कुमार व नायब तहसीलदार डिबाई लविन कुमार की अध्यक्षथा में एमवी एक्ट / लावारिस खड़े 14 चार पहिया व 26 दो पहिया वाहन (कुल 40 वाहनों) की नीलामी शुरु हुई। नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु जगह-जगह से 12 बोलीदाता उपस्थित हुए जिसमें से बोली के दौरान सभी वाहनों की अलग-अलग बोली लगायी गयी जिसमें सबसे अधिक बोली 5.32 लाख रुपए की लगी जिसके बाद नीलामी की प्रक्रिया संपन्न हुई।
लावारिस 26 दो पहिया वाहन व 14 चार पहिया वाहन की हुई नीलामी
RELATED ARTICLES