बुलंदशहर, डेस्क (जययात्रा): जनपद बुलंदशहर की पुलिस ने शनिवार को अवैध शस्त्र के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को एक अवैध चाकू बरामद हुए है। आरोपियों के खिलाफ थाने में एक मुकदमा दर्ज है। अवैध शराब की बिक्री/ निष्कर्षण/ परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को 12 लीटर शराब बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं। जुआरियों के विरुद्ध कार्रवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 750 रुपए बरामद हुए है। आरोपियों के खिलाफ एक मुकदमा पंजीकृत हैं। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही के अंतर्गत 590 वाहनों का ई-चालान किया गया और 81,500/- रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। 170 बीएनएसएस के अंतर्गत 36 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। 126/135 बीएसएसएस के अंतर्गत 68 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई हुई। वहीं विवेचना के संबंध में चलाए गए अभियान के अंतर्गत 43 विवेचनाओं का मौके पर निस्तारण किया गया। 12 वांछित/वारंटी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई।
27/12/2025: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर
RELATED ARTICLES



