बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की पुलिस ने बुधवार को अवैध शस्त्र के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को तीन अवैध तमंचे मय चार जिन्दा कारतूस एक खोखा कारतूस, एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ थाने में तीन मुकदमे दर्ज है। अवैध शराब की बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को 14 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज है। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही के अंतर्गत 261 वाहनों का ई-चालान किया गया और 67,500/- रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। 170 बीएनएसएस के अंतर्गत 37 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। 126/135 बीएसएसएस के अंतर्गत 114 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई हुई। वहीं विवेचना के संबंध में चलाए गए अभियान के अंतर्गत 19 विवेचनाओं का मौके पर निस्तारण किया गया। 11 वांछित/वारंटी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई।
28/01/2026: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर
RELATED ARTICLES



