Thursday, March 19, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबर357 लीटर अवैध देशी शराब को किया नष्ट

357 लीटर अवैध देशी शराब को किया नष्ट


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को बड़ी और ऐतिहासिक कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में बड़ी कार्यवाही करते हुए माल निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान में कुल निस्तारित 87 आबकारी अधिनियम के अभियोगों में जब्त 357 लीटर अवैध देशी शराब को न्यायालय के आदेश के अनुपालन में थाना सिकन्द्राबाद परिसर में जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदकर विनिष्टीकरण कराकर दबाया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राबाद भास्कर कुमार मिश्रा, अभियोजन अधिकारी रमेश प्रसाद, आबकारी निरीक्षक (क्षेत्र 05 सिकन्द्राबाद) शालिनी व थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक उपस्थित रहे।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments