बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई धर्मपुर हाल्ट स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय महिला का पैर फिसला और वह ट्रेन के नीचे आ गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। ट्रेन के नीचे आने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
आपको बता दें कि चंदौसी निवासी राम प्रसाद अपनी पत्नी 58 वर्षीय विद्यावती और 12 वर्षीय पोती शिखा के साथ ससुराल नगला छत्तु आ रहे थे। जब ट्रेन धर्मपुर हाल्ट स्टेशन पर पहुंची तो रामप्रसाद और शिखा प्लेटफार्म पर उतर गए, लेकिन जैसे ही विद्यावती ने नीचे पैर रखा तभी ट्रेन चल पड़ी जिसके कारण विद्यावती का पायदान से पैर फिसला और वह ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे के दौरान मौके पर लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विद्यावती को बाहर निकाला। ट्रेन के नीचे आने से विद्यावती की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ट्रेन की चपेट में आने से 58 वर्षीय महिला की मौत
RELATED ARTICLES



