बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के आदेशानुसार 12 जून 2025 से 18 जून 2025 तक जनपदीय पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम बनाकर 07 दिन का विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों द्वारा ताबडतोड दबिश की कार्यवाही के दौरान वाछित आरोपियों की तलाश/गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद में एनबीडब्ल्यू/वांरटियों (गैर जमानती वारंट) अभियुक्तों की तलाश की गयी, जिसमें जनपद में विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे 640 एनबीडब्ल्यू/वारटियों को गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियान में थाना सिकन्द्राबाद पुलिस द्वारा 143 एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार कर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।
जनपदीय द्वारा सात दिवसीय अभियान के तहत 640 एनबीडब्ल्यू/वारंटी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES