बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर-स्याना स्टेट हाईवे पर गांव इमलिया में सड़क पर एक माह से गंदा पानी बह रहा है जिससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना झेलना पड़ रहा है। पानी के जमा होने से कीड़े-मकोड़े व मच्छर आदि पनप रहे हैं जिससे बीमारी का खतरा भी बना हुआ है। इसी तरह अगर पानी लगातार बहता रहा तो सड़क भी खराब हो सकती है। सड़क पर पानी जमा होने से रात के समय में लोगों के चोटिल होने का भी खतरा बना हुआ है। लोगों ने शासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरएक माह से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, लोग हो रहे...
एक माह से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, लोग हो रहे परेशान
0
43
RELATED ARTICLES


