बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा क्षेत्र के मौहल्ला बारादारी पंजाबियान में पड़े कूड़े के ढेर में मिली बच्ची जिला अस्पताल के एनआईसीयू वार्ड में भर्ती हैं। बच्ची अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और वह बाल कल्याण समिति की निगरानी में हैं। इसके साथ ही बच्ची के पोषण का भी ध्यान रखा जा रहा हैं।
आपको बता दें कि मौहल्ला बारादारी पंजाबियान के रहने वाला सोनू अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार की सुबह पॉटरी में मजदूरी के लिए जा रहे थे जैसे ही दंपति कूड़े के ढेर के पास पहुंचे तो उन्हे एक बच्ची के रोने की आवाज आई जिसके बाद उन्होंने कूडे़ के ढेर में देखा तो एक बच्ची कपड़े से बंधी हुई थी। दंपति ने तुरंत बच्ची को उठा लिया और चिकित्सक से जांच कराकर अपनी बहन के घर ले गए। उनकी बहन ने मामले से पुलिस को अवगत कराया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले से बाल कल्याण समिति को जानकारी दी। बच्ची को समिति को ओर से जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष अंशु बंसल ने बताया कि बच्ची अब स्वस्थ हैं तथा बच्ची के खाने-पीने का भी ध्यान रखा जा रहा हैं। बच्ची बाल कल्याण समिति की निगरानी में हैं।
कूड़े के ढेर में मिली बच्ची जिला अस्पताल के एनआईसीयू वार्ड में भर्ती
RELATED ARTICLES



