Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने ली परेड की सलामी, किया निरीक्षण

बुलंदशहर: अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने ली परेड की सलामी, किया निरीक्षण


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा मंगलवार को परेड की सलामी ली गई तथा पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
आपको बता दें कि अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तेजवीर सिंह द्वारा मंगलवार को परेड की सलामी ली गई एवं परेड का निरीक्षण कर कर्मचारियों का टर्न आउट चैक किया गया तथा रिक्रूट आरक्षियों के रहन-सहन व खाने-पीने की व्यवस्था का ध्यान रखने हेतु संबंधित को दिशा निर्देश दिये गये। तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया, आदेश कक्ष में संबंधित को दिशा-निर्देश दिये गये। पुलिस लाइन परिसर में हमेशा स्वच्छता रखने, सरकारी संपत्ति की देखभाल करने सहित सरकारी वाहनों की समय-समय पर मेंटेनेंस/चैकिंग करने के सम्बन्ध में संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments