बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गांव औलेढा के निकट कार व स्कूटी की भिड़ंत हो गई। हादसे के दौरान स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। घायल युवक के भाई ने थाने में तहरीर देते हुए कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आपको बता दें कि घायल युवक के भाई गांव औलेढा निवासी प्रवीण कुमार ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि उसका भाई नरेश कुमार गांव के बाहर स्कूटी लेकर खड़ा था तभी गांव के ही रहने वाले प्रिंस ने अपनी गाड़ी से उसके भाई की स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



