बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में खुर्जा जंक्शन पर ट्रेनों के लेट आने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कटिहार से चलकर अमृतसर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस बुधवार को तीन घंटे देरी से आई। सीतामढ़ी से आनंद विहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस तीन घंटे, मालदा से बठिंडा जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस ढाई घंटे, कोलकाता से कालका तक जाने वाली हावड़ा कालका मेल और लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस एक-एक घंटे देरी से आई।



