बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर से ऋषिकेश जाने वाले यात्रियों के लिए राहतभरी है। लंबे समय से बंद पड़ी बुलंदशहर से ऋषिकेश बस सेवा को दोबारा शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। यात्रियों की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए बुलंदशहर डिपो प्रशासन ने इस रूट पर बस संचालन की योजना तैयार कर ली है।
डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि जल्द ही बुलंदशहर डिपो की एक नियमित बस ऋषिकेश के लिए चलाई जाएगी। इसके लिए रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है। नई बस सेवा के शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
बुलंदशहर से ऋषिकेश रूट पर जल्द शुरू होगी सीधी बस सेवा, यात्रियों में खुशी की लहर
RELATED ARTICLES



