बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा तहसील क्षेत्र में पूर्व सैनिक ज्ञानेंद्र सिंह का हृदय गति रूकने से अचानक निधन हो गया। उनके निधन से गांव में मातम पसर गया। हापुड़ जिले के बाबूगढ़ छावनी से आई सैन्य टुकड़ी ने राजकीय सम्मान के साथ ज्ञानेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया।
आपको बता दें कि क्षेत्र के नवदुर्गा शक्ति मंदिर निवासी पूर्व सैनिक ज्ञानेंद्र सिंह का हृदय गति रूकने से अचानक निधन हो गया। वह एएमसी बटालियन से संबंधित थे। अचानक हुई मृत्यु से परिजनों और स्थानीय लोग दंग रह गए। हापुड़ जिले के बाबूगढ़ छावनी से आई सैन्य टुकड़ी ने भारतीय सेना की परंपरा के अनुसार, उनके शव पर तिरंगा झंडा लपेटा गया। इसके बाद उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
खुर्जा: पूर्व सैनिक की हृदय गति रुकने से हुई मृत्यु, हापुड़ जिले से आई सैन्य टुकड़ी ने दी अंतिम विदाई
RELATED ARTICLES



