बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र के गांव गंगागढ़ के बीचो-बीच बह रहे रजवाहे में एक शव बहता मिला। शव देख ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार की शाम करीब चार बजे सूचना मिली की गंगागढ़ गांव के पास रजवाहे में एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस शव की पहचान करने में जुटी हुई है।
रजवाहे में बीचों-बीच बहता मिला अज्ञात शव
RELATED ARTICLES



