Friday, March 20, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरचार मोबाइल चोर गिरफ्तार, कब्जे से 18 मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद

चार मोबाइल चोर गिरफ्तार, कब्जे से 18 मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर की पुलिस ने चार मोबाइल चोरों को मंगलवार को चेकिंग के दौरान गांव मुड़ाखेड़ा नहर के पास से गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को चोरी/छिनैती के 18 मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा पूछताछ पर बताया कि वह आने जाने वाले राहगीरों से मोबाइल छीनकर ले जाते है और उन मोबाइलों को अपने साथी अफजल अली को बेचकर रुपयों को आपस में बांट लेते है। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा 07 दिसंबर 2025 को थाना खुर्जा नगर क्षेत्रान्तर्गत मुण्डाखेडा चौराहा से नेहरुपुर चुंगी के पास से एक व्यक्ति का मोबाइल छीनने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना खुर्जा नगर पर मुअसं 1165/25 धारा 304 बीएनएस पंजीकृत है। आरोपियों द्वारा बरामद मोबाइलों को अलग-अलग स्थानों से चोरी/छिनैती करने की स्वीकारोक्ति की गयी है जिनके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बॉबी उर्फ पुष्पेन्द्र पुत्र धूम सिंह निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर, सुनील उर्फ मोनू उर्फ खबिटर उर्फ अखिल पुत्र राजू तोमर निवासी ग्राम सुलतानपुर थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर, मनोज भाटी पुत्र अशोक भाटी निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर तथा अफजल अली पुत्र मोहसीन अली निवासी ग्राम असगरपुर थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खुर्जा नगर पर मुअसं-1188/25 धारा 317(5),317(2),112 बीएनएस पंजीकृत करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments