बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव हरतौली में अलाव पर तेल डालते समय एक मासूम झुलस गया। परिजनों ने बच्चे को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है।
आपको बता दें कि गांव हरतौली के रहने वाले अरुण का सात वर्षीय पुत्र माधव सोमवार की रात अलाव के पास बैठा था। तभी उसने अलाव में तेल डाल दिया जिससे उसका हाथ और मुंह झुलस गया। रात होने के कारण परिजनों ने बच्चे का घर पर ही उपचार किया। मंगलवार को बच्चे ने जलन की बात कही तो परिजन बच्चे को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, लेकिन वहां पर कोई उपचार नहीं मिला और इमरजेंसी से स्टाफ ने हायर सेंटर ले जाने की बात कहकर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने बच्चे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। सीएमएस जिला चिकित्सालय प्रभारी डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि इमरजेंसी में परिजन बच्चे को अलाव से झुलसने पर लेकर आए थे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।
अलाव में तेल डालते समय सात वर्षीय बच्चा झुलसा
RELATED ARTICLES



