Saturday, February 7, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबर1.25 करोड़ रूपए की ठगी के छह आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

1.25 करोड़ रूपए की ठगी के छह आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के साइबर क्राइम पुलिस व स्वाट टीम देहात ने 1.25 करोड़ रूपए की ठगी करने के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल फोन, एक सीपीयू, एक मॉनिटर, एक की-बोर्ड, एक माउस, एक बायोमेट्रिक डिवाइस, एक पासबुक प्रिंटर, एक लैपटॉप, एक लैपटॉप चार्जर, एक डाटा एडाप्टर, सात चेक बुक, एक कैंसिल चेक, एक चेक भरा हुआ, 25 जमा पर्ची, 14 पासबुक, 14 मोहर रबर स्टाम्प, 22 फर्जी एफडी छपी हुई, एक मिस प्रिंट एफडी, पांच आधी अधूरी छापी हुई एफडी, आठ खाली एफडी पारूप, एक लैपटॉप बरामद हुआ है।
अपर पुलिस अधीक्षक अपराध ने पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार आरोपी आकाश कुमार ने पूछताछ पर बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक की शाखा क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम बुलन्दशहर मे वर्ष 2022 से बैंक मित्र है। जहां पर उसने सचिन को नौकरी पर रखा था तथा वह खुद बैंक की शाखा के अन्दर बैठ कर काम करता था। जो लोग उसके माध्यम से एफडी कराने आते थे वह बैंक अधिकारियो के साथ मिलकर उनके खाते से एफडी के नाम पर रुपये डेबिट करके अपनी माता पूनम, पिता विजय कुमार, भाई अनिकेत, सचिन व निर्भय माल्या तथा ताऊ कुवंरपाल तथा भाई के दोस्त रोचित के खातो में ट्रांसफर कर देता था तथा ट्रांजेक्शन एन्ट्री में एफडीआर/ट्रांसफर अंकित कर देता था। जिन बैंक अधिकारियों की आईडी एफडीआर बनाने में व रुपये ट्रांसफर करने में प्रयोग होती थी कुछ रुपये उन्हे देता था तथा बैंक मैनेजर अजय पासवान को भी उनके हिस्से का रुपये नकद दे देता था। उसके द्वारा बैंक अधिकारियो से मिलकर लगभग 40/50 बैंक खातो मे बिना ग्राहको को बताये, बिना बाउचर व चैक के 100 से ज्यादा बार गलत तरीके से धनराशि का ट्रांजैक्शन कर गबन किया है। बैंक बिल्डिंग का किराया, जनरेटर खर्च व बिजली का बिल का पैसा जो सरकारी था उसमे भी बैंक अधिकारियो के साथ अपराधिक षडयंत्र के तहत इन्ही खातों में लिया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध के नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा की गयी जाँच छानबीन व तकनीकि साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश में आये छह आरोपियों को साइबर क्राइम पुलिस व स्वाट टीम देहात ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी आकाश कुमार की शीघ्र गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर द्वारा 25,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी सिंह बिल्डिग मटेरियल स्टोर के पास शिकारपुर रोड, मौहल्ला टाडा थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर। (बैंक मित्र पंजाब नेशनल बैंक), अजय कुमार पासवान पुत्र रंजीत कुमार पासवान निवासी यमुनापुरम थाना कोतवाली देहात बुलन्दशहर (बैंक मैनेजर पंजाब नेशनल बैंक), सचिन कुमार पुत्र श्री हुकुम सिंह निवासी ग्राम हीरापुर थाना कोतवाली देहात बुलन्दशहर, रोचित कुमार पुत्र भगवती प्रसाद निवासी आवास विकास द्वितीय थाना कोतवाली देहात बुलन्दशहर, निर्भय सिंह मालयम निवासी एलआईजी 290 आवास विकास द्वितीय थाना कोतवाली देहात बुलन्दशहर तथा अनिकेत कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी सिंह बिल्डिग मटेरियल स्टोर के पास शिकारपुर रोड, मौहल्ला टाडा थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में साइबर थाने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments