बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में अपराधों पर अंकुश लगाए जाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शिकारपुर पुलिस ने गुरुवार को गैंगस्टर में वांछित दस हजार रूपए के पुरस्कार घोषित अपराधी को खरकवारी बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जीशान पुत्र मेहरबान खां निवासी गांव भूरे का नंगला थाना सासनी जनपद हाथरस के रूप में हुई है। गिरफ्तार किया गया आरोपी थाना डिबाई पर पंजीकृत मुअसं 821/25 धारा 2/3 गैंगस्टर में लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरगैंगस्टर में वांछित दस हजार रूपए का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार
गैंगस्टर में वांछित दस हजार रूपए का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार
0
41
Previous article
RELATED ARTICLES


