बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर क्षेत्र की पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी को रोका। जब पुलिस ने पिकअप गाड़ी की चेकिंग की तो उसमें नौ जिंदा पशु और एक मृत पशु मिली जिसके बाद पुलिस ने पिकअप चालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सीओ शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार की शाम अनाज मंडी के पास संदिग्ध दिखने पर एक पिकअप गाड़ी को रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें नौ जिंदा पशु और एक मृत पशु मिली। आरोपियों की पहचान संदीप निवासी अनीवास अनूपशहर, मारूफ निवासी मलकपुर अनूपशहर और साद निवासी जलीलपुर अनूपशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
पिकअप गाड़ी से नौ जिंदा व एक मृत पशु बरामद, तीन को भेजा जेल
RELATED ARTICLES



