Sunday, January 18, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरजल्द शुरु होगी अमरोहा के लिए रोडवेज बस सेवा

जल्द शुरु होगी अमरोहा के लिए रोडवेज बस सेवा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर से अमरोहा जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही बुलंदशहर डिपो की एक रोडवेज बस का संचालन बुलंदशहर से स्याना, बुगरासी होते हुए हसनपुर के रास्ते अमरोहा तक किया जाएगा। यह बस सेवा प्रतिदिन अप-डाउन चलेगी, जिससे वर्षों से परेशान यात्रियों को सीधी और सुलभ सुविधा मिल सकेगी।
इस नई बस सेवा के शुरू होने से खासतौर पर स्याना और बुगरासी क्षेत्र के अप-डाउन यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।आपको बता दें कि अभी तक यात्रियों को अमरोहा जाने के लिए गढ़मुक्तेश्वर, बृजघाट व गजरौला होते हुए अमरोहा जाती थी जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी।
एआरएम बुलंदशहर डिपो परमानंद ने बताया कि बुलंदशहर से स्याना-बुगरासी-हसनपुर होते हुए अमरोहा के लिए रोडवेज बस संचालन की योजना तैयार कर ली गई है। फिलहाल इसके लिए रूट सर्वे का कार्य चल रहा है। सर्वे पूरा होते ही बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments