Wednesday, March 4, 2026
HomeFeaturedAURANGABAD NEWS || औरंगाबाद खबरघुड़चढ़ी के दौरान उड़ाए जा रहे रुपए को लूटते समय बच्चे के...

घुड़चढ़ी के दौरान उड़ाए जा रहे रुपए को लूटते समय बच्चे के सीने पर चढ़ी थार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के मोहल्ला देहली दरवाजा में गुरुवार की देर रात बारात में उड़ाए जा रहे पैसे को उठाते समय एक बच्चा थार की चपेट में आ गया। इस दौरान बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन-फानन में निजी चिकित्सक के यहां ले गए, लेकिन उसकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर बुलंदशहर रेफर कर दिया।
आपको बता दें कि नगर के मोहल्ला गुली निवासी एक युवक की बारात नगर के ही एक मैरिज होम में जा रही थी। युवक के घर घुड़चढ़ी शुरू हुई जैसे ही घुड़चढ़ी मोहल्ला देहली दरवाजा के पास पहुंची तभी रहीस का आठ वर्षीय पुत्र अथव बारात में लुटाए जा रहे पैसे बटोर रहा था। तभी शादी समारोह में आई एक थार गाड़ी की चपेट में बच्चा आ गया। इस दौरान गाड़ी बच्चे के सीने के ऊपर से होती हुई गुजर गई। इसके बाद बच्चे को निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए बुलंदशहर रेफर किया गया।बच्चे को आईसीयू में रखा गया है। फिलहाल बच्चे का इलाज जारी है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments