बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रूकनसराय में गैराज के सामने कार खड़ी करने को लेकर पुराना विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। मोहल्ला रूकनसराय निवासी मोहम्मद आसिफ ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मोहल्ला कस्सावान निवासी शाहनवाज आए दिन उनके गैराज के सामने अपनी कार खड़ी कर देता है। मना करने के बावजूद आरोपी अपनी हरकत से बाज नहीं आता।
पीड़ित के अनुसार, 21 दिसंबर की रात वह अपने साथियों के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान एक बार फिर कार खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपी सलमान ने पिस्टल निकालकर आसिफ पर तान दी और जान से मारने की धमकी दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। नगर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गैराज के सामने कार खड़ी करने के विवाद में पिस्टल दिखाकर दी धमकी, केस दर्ज
RELATED ARTICLES



