बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा क्षेत्र में गुरुवार को जहर सेवन की दो अलग-अलग घटनाओं से हड़कंप मच गया। एक ओर जहां एक 16 वर्षीय किशोरी ने किसी बात से परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, वहीं दूसरी ओर देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी 35 वर्षीय युवक ने भी जहर खा लिया। परिजनों की सूचना पर दोनों को तत्काल खुर्जा की चमन विहार कॉलोनी स्थित ओम ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। अस्पताल के संचालक डॉ. दिनेश पाल सिंह ने बताया कि समय रहते दोनों को उपचार मिल जाने के कारण उनकी हालत में सुधार है और चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी है।
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा: जहरीले पदार्थ सेवन की दो घटनाएं, युवक और किशोरी अस्पताल में...
खुर्जा: जहरीले पदार्थ सेवन की दो घटनाएं, युवक और किशोरी अस्पताल में भर्ती
0
52
RELATED ARTICLES


