Thursday, March 5, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरकोहरे का फायदा उठाकर हथियारबंद बदमाशों ने महिलाओं से जेवर व नकदी...

कोहरे का फायदा उठाकर हथियारबंद बदमाशों ने महिलाओं से जेवर व नकदी लूटी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के जटवाई और 11 मील के बीच रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे हथियारबंद बदमाशों ने एक कार सवार परिवार को अपना निशाना लिया। बदमाशों ने चाकुओं के बल पर परिवार को बंधक बनाकर महिलाओं से सोने के जेवर और नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
आपको बता दें कि पीड़िता का कहना है कि जहांगीराबाद के मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी एक परिवार कार से दिल्ली स्थित ससुराल जा रहा था। रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे जब उनकी कार जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में जटवाई और 11 मील के बीच पहुंची तो घने कोहरे के कारण गाड़ी पर भाप आ गयी थी तो ड्राइवर ने गाड़ी रोककर शीशे पर जमी भाप को हटाने के लिए शीशा नीचे किया था तभी तुरंत ही गाड़ी चालक की गर्दन पर बदमाशों ने छूरी रख दी जिसके बाद गाड़ी में बैठे सभी काफी घबरा गए। बदमाशों ने डराते-धमकाते हुए जबरन सोने के चार कंगन, चार अंगूठियां, दो चैन और नकदी ले ली। लूटपाट के बाद बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments