बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद पुलिस ने बुधवार की देर रात नववर्ष के अवसर पर चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। चेकिंग के दौरान गांव कांवरा कट पर एक शातिर बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से आरोपी घायला हो गया जिससे घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से पुलिस को तमंचा, जिन्दा कारतूस व एक गाड़ी बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अलीगढ़ जिला निवासी प्रवीण के रूप में हुई है।
नववर्ष पर चेकिंग के दौरान शातिर बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



