बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): साल के अंतिम दिन जिले से दस पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हुए। जनपद बुलंदशहर में तैनात रहे इन पुलिसकर्मियों के सम्मान में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह द्वारा अधिवर्षता आयु पूरी करने के उपरान्त सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को पूरे सम्मान के साथ शॉल, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी। एसएसपी द्वारा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्बोधित करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। पुलिस विभाग में उनके सेवाकाल के दौरान किए गये कार्यों की भी सराहना की गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. तेजवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर ऋजुल, क्षेत्राधिकारी यातायात पूर्णिमा सिंह व प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
एसएसपी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
RELATED ARTICLES



