बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ की पुलिस ने अपराधों पर अंकुश लगाए जाने हेतु अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार की देर रात दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से दो मोटरसाइकिल, दो तमंचे 315 बोर मय दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। आपको बता दें कि थाना अहमदगढ़ की पुलिस को सोमवार की देर रात को एक सूचना प्राप्त हुई जिसके बाद पुलिस सैदगढ़ी नहर पुल के पास से दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का नाम नरेंद्र पुत्र मोहनलाल निवासी मोहल्ला चौक थाना रोरावर जनपद अलीगढ़ तथा महेशचंद्र पुत्र होती सिंह निवासी उमरारा थाना डिबाई जनपद बुलंदशहर है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस को दो मोटरसाइकिल, दो तमंचे 315 बोर मय दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों के गिरफ्तारी में बरामदगी के संबंध में थाना अहमदगढ़ पर मुअसं- 27/25 धारा 317(2)/317(5) बीएनएस व 3/25 शस्त्र अधि. पंजीकृत किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, भेजा जेल
0
109
Next article
RELATED ARTICLES


