Wednesday, March 4, 2026
HomeFeaturedPAHASU NEWS || पहासू खबरगैंगस्टर में वांछित दस हजार रुपये का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार

गैंगस्टर में वांछित दस हजार रुपये का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को थाना पहासू पुलिस द्वारा गैंगस्टर में वांछित शातिर एक आरोपी को अटैरना बम्बे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी हैं, जो थाना पहासू पर पंजीकृत मुअसं- 01/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 10,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। पकड़े गए आरोपी की पहचान कलाम पुत्र सद्दीक बालम निवासी ग्राम करैना थाना शिकारपुर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना पहासू पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments