Sunday, January 18, 2026
HomeFeaturedNARSENA NEWS || नरसेना खबरअंतिम संस्कार में शामिल होने गए व्यक्ति की गंगा में स्नान के...

अंतिम संस्कार में शामिल होने गए व्यक्ति की गंगा में स्नान के दौरान डूबने से मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की बुगरासी चौकी क्षेत्र के गांव घुंघरावली में मंगलवार की शाम गंगा में स्नान के दौरान एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। व्यक्ति की मौत से स्थानीय लोगों में भगदड़ मच गई। व्यक्ति की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, मृतक जयभगवान 80 वर्षीय क्रपीया के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए हुए थे। अंतिम संस्कार के बाद गंगा में सभी स्नान करने लगे। इस दौरान जयभगवान भी स्नान करने के लिए गंगा में उतरे। तभी वह गहरे पानी में चले गए जिसके कारण डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सीओ स्याना रामकरण सिंह और एसओ नरसेना वीरपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments