Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरमलका पार्क में 25–26 जनवरी को दो दिवसीय गणतंत्र मेला

मलका पार्क में 25–26 जनवरी को दो दिवसीय गणतंत्र मेला


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद बुलंदशहर की ओर से शहरवासियों के लिए खास आयोजन किया जा रहा है। पालिका 25 और 26 जनवरी को मलका पार्क में भव्य दो दिवसीय गणतंत्र मेला आयोजित करेगी जिसमें देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों की छटा देखने को मिलेगी।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गणतंत्र दिवस को यादगार बनाने के उद्देश्य से यह मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले में देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, गीत-संगीत और नृत्य कार्यक्रम होंगे जिनमें स्थानीय कलाकारों व स्कूली बच्चों की सहभागिता रहेगी। आयोजन के दौरान पार्क को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा। वहीं शहरवासियों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने वाले कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments