बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ की पुलिस ने अपराधों पर अंकुश लगाए जाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को एक अभिसूचना के आधार पर चोरी की घटना कारित करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस को चोरी की ट्रॉली व घटना में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान हेमंत उर्फ डिंपल पुत्र प्रवेज निवासी गांव म्याना थाना रबूपुरा जनपद गौतमबुधनगर के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का चोर है। गिरफ्तार आरोपी द्वारा 10 नवंबर 2025 की रात को थाना ककोड़ क्षेत्रान्तर्गत गांव वैर से ट्रॉली चोरी करने की घटना कारित की गयी थी। इस सम्बन्ध में थाना ककोड़ पर मुअसं- 417/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत हैं। आरोपी की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना ककोड़ पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया है।
ट्रॉली चोरी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
0
20
RELATED ARTICLES



