Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरडुप्लीकेट नकली नमक व चाय का क्रय-विक्रय करने वाले चार व्यापारियों की...

डुप्लीकेट नकली नमक व चाय का क्रय-विक्रय करने वाले चार व्यापारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र में टाटा ब्रांड के नाम से नकली नमक और नकली चाय का डुप्लीकेट व्यापार किया जा रहा था जिसके बाद टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड के पदाधिकारी और खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे क्षेत्र में छापेमार कार्यवाही की। छापेमार कार्यवाही के दौरान टीम ने चार व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। छापे के दौरान टीम को मौके से नकली नमक और नकली चाय का क्रय-विक्रय होता मिला। टीम ने नकली माल का बिल मांगा, लेकिन व्यापारी नकली माल का कोई बिल नहीं दिखा सके जिसके बाद टीम ने पारस ट्रेडर्स, सुभाष चंद्र सुनील कुमार, श्री श्याम किराना स्टोर तथा छजू मल के प्रतिष्ठानों से नकली चाय और नमक को बरामद कर लिया तथा चारों व्यापारियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
आपको बता दें कि टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड कंपनी के पदाधिकारी प्रभात कुमार गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कुछ थोक एवं फुटकर दुकानदारों द्वारा कंपनी के कॉपीराइट का प्रयोग कर नकली Tata Premium Tea, Tata Tea Agni Elaichi, Tata Tea Agni, Tata Salt Immuno एवं Tata Salt का धड़ल्ले से क्रय विक्रय एवं सप्लाई किया जा रहा है जिससे न केवल कंपनी की छवि खराब हो रही है बल्कि लोगों की स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ किया जा रहा है जिसके बाद उन्होंने बुलंदशहर के खाद्य सुरक्षा विभाग से मिलकर एक टीम का गठन किया और मंगलवार को लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर क्षेत्र के चार प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्यवाही की।

  1. पारस ट्रेडर्स नामक दुकान पर कार्यवाही :-
    टीम ने सबसे पहले पारस ट्रेडर्स प्रतिष्ठान पर पहुंच कर छापा मारा। जहां पारस ट्रेडर्स के संचालक पारस निवासी मौहल्ला प्रभुदयाल के यहां जाते ही सभी कागजात जप्त कर लिए। पारस ट्रेडर्स की दुकान से टीम को नकली Tata Tea Premium के ढाई सौ ग्राम के 501 पैकेट, Tata Premium Tea के 100 ग्राम के 40 पैकेट, Tata Premium Tea के 50 ग्राम के 20 पैकेट, Tata Salt Immuno के 1 किलो के 260 पैकेट एवं Tata Salt के 1 किलो के 200 पैकेट मिले। पूछताछ करने पर संचालक पारस बरामद किए गए इन सभी माल का कोई बिल नहीं दिखा सका। उसने बताया कि कुछ बरामद नकली Tata Tea उसने शिवम गोयल पुत्र अनिल कुमार निवासी मुख्य बाजार-पुक्ता बाजार जहांगीराबाद जनपद बुलंदशहर से लिया है तथा अन्य बरामद माल की स्वामी पारस द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई जिसके बाद पुलिस ने शिवम गोयल को मौके पर बुलाकर पूछताछ की तो उन्होंने कहा की यह माल उनके द्वारा नहीं दिया गया। बरामद माल में से एक-एक नग Tata Premium Tea – 250 Grm, Tata Salt Immuno – 1 Kg एवं Tata Salt – 1 Kg नमूना हेतु अलग कर शेष बरामद माल को क्रमशः सेद प्लास्टिक बोरियों बैग सं 1 से 5 में Tata Tea Premium के 250 Grm के 500 पैकेट, Tata Premium Tea के 100 Grm के 40 पैकेट, Tata Premium Tea के 50 Grm के 20 पैकेट, बैग सं 6 से 15 में Tata Salt Immuno के 1 Kg के 26-26 पैकेट एवं बैग सं 16 से 19 में Tata Salt के 1 Kg के 50-50 पैकेट रखकर मौके पर सील सर्व मुहर किया गया | उपरोक्त बरामद नकली उत्पादो में से नमूना हेतु एक-एक नग अलग किये गये नकली Tata Premium Tea – 250 Grm, Tata Salt Immuno – 1 Kg एवं Tata Salt – 1 Kg को एक सफेद कपडे में रखकर बरामद कर लिया।
  1. सुभास चंद्र सुनील कुमार नामक दुकान पर कार्यवाही :-
    इसके बाद टीम ने नरेन्द्र गोयल निवासी मौहल्ला कायस्थबाड़ा के की दुकान सुभास चंद्र सुनील कुमार के यहाँ छापा मारा। छापे के दौरान नकली Tata Tea Premium के 250 Grm के 5 पैकेट, Tata Premium Tea के 100 Grm के 19 पैकेट, Tata Premium Tea के 50 Grm के 20 पैकेट एवं Tata Salt Immuno के 1 Kg के 112 पैकेट मिले। पुलिस द्वारा पूछताछ में प्रतिष्ठान के स्वामी ने बताया की उसके पास सम्बंधित नकली / बरामद माल का कोई पक्का बिल उपलब्ध नहीं है किन्तु बरामद नकली माल उन्होंने मौके पर उपस्थित शिवम गोयल पुत्र अनिल कुमार निवासी 311, मुख्य बाजार पुक्ता बाजार, जहांगीराबाद, बुलंदशहर से ही लिया है जबकि पुलिस द्वारा शिवम गोयल से पूछताछ करने पर उनके द्वारा सम्बंधित माल की जांचकर बताया गया की बरामद नकली माल उनके द्वारा नहीं दिया गया है। बरामद माल में से एक-एक नग Tata Premium Tea – 250 Grm एवं Tata Salt Immuno-1 Kg नमूना हेतु अलग कर शेष बरामद माल को क्रमशः सेद प्लास्टिक बोरियों बैग सं 1 में Tata Tea Premium के 250 Grm के 4 पैकेट, Tata Premium Tea के 100 Grm के 19 पैकेट एवं Tata Premium Tea के 50 Grm के 20 पैकेट एवं बैग सं 2 में Tata Salt Immuno के 1 Kg के 111 पैकेट रखकर सील कर जप्त कर लिया।
  1. श्री श्याम किराना स्टोर नामक दुकान पर कार्यवाही :-
    इसके बाद टीम ने तीसरी प्रतिष्ठान श्री श्याम किराना स्टोर नामक दुकान पर छापा मारा। जहां दुकान के संचालक सुशील तोमर निवासी मौहल्ला छेपियान के यहां से नकली Tata Tea Premium के 250 Grm के 66 पैकेट एवं Tata Agni Tea के 100 Grm के 43 पैकेट मिले। पुलिस द्वारा पूछताछ में प्रतिष्ठान के स्वामी ने बताया की उसके भी पास सम्बंधित नकली/बरामद माल का कोई बिल उपलब्ध नहीं है किन्तु बरामद नकली माल उन्होंने पारस ट्रेडर्स के स्वामी पारस पुत्र ललित निवासी मौहल्ला प्रभुदयाल से ही लिया है । बरामद माल में से एक-एक नग Tata Premium Tea – 250 Grm एवं Tata Agni Tea – 100 Grm नमूना हेतु अलग कर शेष बरामद माल को एक सेद प्लास्टिक बोरी रखकर मौके पर सील के दिया तथा अन्य बरामद नकली उत्पादों में से नमूना हेतु अलग किये गये नकली Tata Premium Tea – 250 Grm एवं Tata Agni Tea – 100 Grm को एक सफेद कपडे में रखकर पुलिंदा तैयार किया व सील किया।
  1. छजू मल नामक दुकान पर कार्यवाही :-
    टीम ने इसके बाद चौथे प्रतिष्ठान छजू मल नामक दुकान पर पहुँचे। जहाँ दुकान के संचालक पवन कुमार मौहल्ला जसर दरवाजा के यहाँ सभी कागजतों को कब्जे में ले लिया। नकली Tata Tea Premium के 1 Kg के 2 पैकेट, Tata Tea Premium के 250 Grm के 12 पैकेट, Tata Agni Elaichi Tea के 250 Grm के 15 पैकेट मिले एवं कपीराइट का उल्लंघन करते हुए भ्रामक रूप से समान Tali Salt के 1 Kg के 11 पैकेट बरामद हुए । पुलिस द्वारा पूछताछ में प्रतिष्ठान के स्वामी ने बताया की उसके भी पास सम्बंधित नकली बरामद माल का कोई बिल उपलब्ध नहीं है जबकि सम्बंधित माल वह एक व्यक्ति से लेता है। बरामद माल में से एक-एक नग Tata Premium Tea – 250 Grm, Tata Agni Elaichi Tea – 250 Grm एवं Tali Salt – 1 Kg नमूना हेतु अलग कर शेष बरामदगी को क्रमशः सेद प्लास्टिक बोरी बैग सं 1 में Tata Tea Premium के 1 Kg के 2 पैकेट, Tata Tea Premium के 250 Grm के 11 पैकेट, Tata Agni Elaichi Tea के 250 Grm के 14 पैकेट एवं बैग से 2 में Tali Salt के 1 Kg के 10 पैकेट रखकर मौके पर सील किया। बरामद नकली उत्पादों में से नमूना हेतु अलग किये गये नकली Tata Premium Tea – 250 Grm, Tata Agni Elaichi Tea -250 Grm एवं Tali Salt – 1 Kg को एक सफेद कपडे में रखकर तैयार किया व सील मुहर कर कब्जे में लिया गया। साथ ही प्रार्थी द्वारा मिलान हेतु Original – Tata Premium Tea – 250 Grm का 1 नग, Tata Salt Immuno1 Kg का 1 नग एवं Tata Salt – 1 Kg | नग भी मिलान हेतु उपलब्ध कराया गया जिसे भी एक सफेद कपडे में रखकर तैयार किया व सील सर्वे मुहर कर कब्जे में लिया गया।

अब सवाल यहां है कि यह व्यापारी कब से लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे थे। यह व्यापारी रूपए कमाने के लालच में लोगों को असली नमक और चाय के नाम पर जहर बेच रहे थे। इनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments