बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद की पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित चल रहे दस हजार रूपए के पुरस्कार घोषित अपराधी को गुरुवार को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस को अवैध असलहा व कारतूस बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रोहित पुत्र छिद्दन निवासी सांई विहार कालोनी रामघाट रोड थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को थाना जहांगीराबाद पुलिस द्वारा गैंगस्टर में वांछित 10 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित शातिर आरोपी रोहित को पिपैरा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी थाना जहांगीराबाद पर पंजीकृत मुअसं – 01/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बुलन्दशहर द्वारा 10 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना जहांगीराबाद पर मुअसं-38/2026 धारा 3/25 शस्त्र अधि० पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
गैंगस्टर में वांछित दस हजार रूपए का इनामी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



