Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: तेज हवा के साथ झमाझम बारिश, ठिठुरन बढ़ी

बुलंदशहर: तेज हवा के साथ झमाझम बारिश, ठिठुरन बढ़ी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह से ही तेज हवा के साथ हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। ठंडी हवाओं और बारिश के चलते लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे और रुक-रुक कर तेज बारिश होती रही। तेज हवा के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है जिससे लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर होना पड़ा। सड़कों पर आवाजाही कम नजर आई, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में पानी भरने की स्थिति बन गई है। बारिश के कारण बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments