बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित रॉक लिंक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत कर्मचारी की शुक्रवार की दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मचारी विनीत शर्मा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर विनीत शर्मा किसी काम से जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विनीत शर्मा की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
पोस्टमार्टम के बाद परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र पहुंचे और कंपनी के बाहर प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन वापस लौट गए। पुलिस मामले की जांच जारी है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से कंपनी कर्मचारी की मौत, पोस्टमार्टम के बाद औद्योगिक क्षेत्र में हंगामा
RELATED ARTICLES



