बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में टाटा ब्रांड के नाम से नकली नमक और नकली चाय का डुप्लीकेट व्यापार किया जा रहा था जिसके बाद टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड के पदाधिकारी और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार की दोपहर छापामार कार्यवाही की। छापेमारी के दौरान चार व्यापारी नकली नमक और नकली चाय का क्रय-विक्रय करते पाए गए। टीम ने तत्काल डुप्लीकेट नमक और चाय को बरामद कर पारस ट्रेडर्स दुकान के संचालक पारस निवासी मौहल्ला प्रभुदयाल जहांगीराबाद, सुभाष चंद्र सुनील कुमार दुकान के संचालक नरेंद्र गोयल निवासी मौहल्ला कायस्थबाड़ा जहांगीराबाद, श्री श्याम किराना स्टोर दुकान के संचालक सुशील तोमर निवासी मौहल्ला छेपियान जहांगीराबाद तथा छजू मल दुकान के संचालक पवन कुमार निवासी मौहल्ला जसर दरवाजा जहांगीराबाद पर मुकदमा दर्ज किया गया। यह चारों व्यापारी अवैध धंधा कर रहे थे जिससे राजस्व को भी चूना लग रहा था।
आपको बता दें कि टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड के पदाधिकारी प्रभात कुमार गुप्ता व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मंगलवार को लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर जहांगीराबाद क्षेत्र के चार व्यापारियों के यहां पहुंचकर छापेमारी की। चारों व्यापारी नमक और चाय का डुप्लीकेट व्यापार करते पाए गए जिसके बाद टीम ने नकली माल को बरामद कर लिया और चारों व्यापारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
अब सवाल यह है कि यह व्यापारी इस अवैध धंधे का व्यापार कब से कर रहे थे। इस अवैध धंधे से राजस्व की भी बड़ी चोरी की जा रही थी जिससे राजस्व को भी काफी नुकसान हो रहा था। इसकी जांच होनी चाहिए।
नकली नमक व चाय के धंधे में लिप्त चार व्यापारी कर रहे थे राजस्व चोरी
RELATED ARTICLES



