बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित तिरुपति केमिकल फैक्ट्री पर पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, ग्राउंडवाटर डिपार्टमेंट और पुलिस की संयुक्त टीम ने फैक्ट्री पर अचानक छापा मार कार्यवाही की। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री परिसर से सल्फ्यूरिक एसिड और हाइड्रोक्लोरिक एसिड की भारी मात्रा बरामद की गई, जिसे बेहद खतरनाक केमिकल बताया जा रहा है।
आपको बता दें कि पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, फैक्ट्री में केमिकल के अवैध भंडारण की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। छापेमारी के दौरान पाया गया कि फैक्ट्री में नियमों को ताक पर रखकर खतरनाक रसायनों का भंडारण किया जा रहा था। ग्राउंडवाटर प्रदूषण की आशंका, पानी के नमूने जांच को भेजे गए। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने फैक्ट्री के आसपास के इलाकों में ग्राउंडवाटर प्रदूषण की गंभीर आशंका जताई है। बताया गया कि यदि केमिकल का रिसाव हुआ है, तो इसका सीधा असर स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पानी के नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
बुलंदशहर: सिकंदराबाद इंडस्ट्रियल एरिया में तिरुपति केमिकल फैक्ट्री पर छापा, खतरनाक केमिकल की भारी खेप बरामद
RELATED ARTICLES



