Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedNARAURA NEWS || नरौरा खबरनहर में विशालकाय मगरमच्छ दिखने से हड़कंप

नहर में विशालकाय मगरमच्छ दिखने से हड़कंप


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरौरा क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक विशालकाय मगरमच्छ नहर में दिखाई दिया, जबकि एक युवक अपनी जान जोखिम में डालकर मगरमच्छ की पूंछ पकड़कर उसे खींचने का प्रयास करता नजर आ रहा है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक पानी के भीतर खड़ा होकर मगरमच्छ की पूंछ पकड़ लेता है। यह खतरनाक हरकत कुछ ही सेकंड में जानलेवा साबित होते-होते रह जाती है। अचानक मगरमच्छ तेजी से घूमता है और युवक पर हमला करने की कोशिश करता है। मगरमच्छ के इस अचानक आक्रामक रुख को देख युवक और वहां मौजूद लोग घबराकर अपनी जान बचाने के लिए मौके से भाग खड़े होते हैं। लोगों ने मगरमच्छ को पकड़ने की मांग की है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments