Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरस्याना: चामुंडा देवी मंदिर की दिवार पर लगे चांदी के पात्र चोरी

स्याना: चामुंडा देवी मंदिर की दिवार पर लगे चांदी के पात्र चोरी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव चिंगरावठी स्थित चामुंडा देवी मंदिर में अज्ञात चोर मंदिर की दीवार पर लगा चांदी का पात्र चोरी कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
आपको बता दें कि गांव चिंगरावठी स्थित चामुंडा देवी मंदिर को बीती रात चोरों ने अपना निशाना बना लिया और मंदिर में लगे चांदी के पात्र अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। घटना की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई और ग्रामीणों में रोष देखने को मिला। सूचना पर कोतवाली स्याना पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments