Saturday, February 7, 2026
HomeFeaturedARANIA NEWS || अरनिया खबरथर्ड डिग्री के आरोप में खानपुर थानाध्यक्ष संदीप सिंह हटाए गए, एसएसपी...

थर्ड डिग्री के आरोप में खानपुर थानाध्यक्ष संदीप सिंह हटाए गए, एसएसपी ने भेजा अरनिया


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर प्रभारी संदीप सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से हटाकर थाना अरनिया स्थानांतरित कर दिया है। थानाध्यक्ष पर हत्या के प्रयास के एक आरोपी को थर्ड डिग्री देने का गंभीर आरोप लगा है।
आपको बता दें कि मामले को लेकर सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण खानपुर थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष संदीप सिंह के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने तहरीर लेने से इनकार कर दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने थाने के मुख्य गेट पर ही तहरीर चस्पा कर दी और थानाध्यक्ष के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का आरोप है कि थाने में आरोपी के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया, जिससे इलाके में भारी रोष फैल गया। मामला तूल पकड़ता देख उच्चाधिकारियों तक पहुंचा, जिसके बाद एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदीप सिंह को खानपुर थाने से हटा दिया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments